फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर 11 में जिम करके घर लौट रहे शख्स पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग उतारा मौत के घाट
फरीदाबाद के सेक्टर 11 में जिम करके घर लौट रहे एक शख्स पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । जिसके चलते शख्स की मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक की पहचान बिल्लू ऊर्फ सूरजभान के रूप में हुई है । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।