सरदारशहर: सरदारशहर में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सरदारशहर। कृषि विज्ञान केंद्र चूरू ने मितासार गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में किसान-महिलाओं ने भाग लिया। वैज्ञानिक डॉ. प्रवीन और डॉ. अजय कुमावत ने मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर जोर दिया।