दुल्हिन बाज़ार: भरतपुरा के वंशीधारी हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा में 4 छात्राएं अनुपस्थित रहीं
दुल्हिनबाजर प्रखंड अन्तर्गत भरतपुरा में स्थित वंशीधारी हाइ स्कूल में हो रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में सभी छात्राओं की उपस्थिति दर्ज हुई। तो वही दूसरी पाली में कुल छात्रों की संख्या 145 थी। जहां 141 छात्राएं उपस्थित रहें और 4 छात्राएं अनुपस्थित रहे। बता दें कि इसकी जानकारी पालीगंज अनुमंडल के एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने दी है।