दुल्हिन बाज़ार: लालाभदसारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा दुल्हिनबाजार फीडर मंगलवार को बंद रहेगा
11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को समय 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लालाभदसारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दुल्हिनबाजार फीडर बंद रहेगी। बता दें कि विद्युत कनीय अभियंता बालेश्वर रजक ने बताया है कि दुल्हिनबाजार फीडर के अंतर्गत तार लाइन बिजली उपकरण का विशेष मेंटनेस करना है। जिसकी वजह से इससे जुड़े 11 हजार विद्युत शक्ति बिजली परवाहित ठप रहेगी।