बहराइच: गोदौरा इलाके में करंट लगने से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदौरा इलाके में करंट लगने से किशोरी झुलस गई। जिसे इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। बुधवार को परिजन ने बताया कि तार टूट कर गिर गया था। जिससे किशोरी झुलस गई थी। इलाज जारी है।