बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मोबाइल और अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सीओ सिटी ने दी जानकारी
मंगलवार को कोतवाली देहात पुलिस ने हुजूरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से चोरी के मोबाइल फोन व अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकार नगर पहुप सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को बताया कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।