बहराइच: बहराइच जिले में यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली पर की कार्रवाई, 6 वाहन किए सीज
बहराइच जिले में यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 6 ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। यह ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्य हेतु अनुबंधित थे, लेकिन कमर्शियल गतिविधियों में शामिल पाए गए। मंगलवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक और पीटीओ अवध राज गुप्ता के साथ मिलकर कार्यवाही की।