डुमरांव: डुमरांव आरओबी: पाईल पर 1000 टन वज़न देकर लोड टेस्ट जारी, ₹57.44 करोड़ है परियोजना की लागत
Dumraon, Buxar | May 15, 2026 डुमरांव के बहुप्रतीक्षित पश्चिमी रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। वर्षों से जाम, दुर्घटनाओं और घंटों इंतजार की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना राहत की बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है। करीब 57.44 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।