फारबिसगंज: मदारगंज से अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदारगंज से 93 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसे सिमराहा ओपी थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.