फारबिसगंज: फारबिसगंज में मतदाता जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई.
फारबिसगंज के +2 ली अकादमी हाई स्कूल से फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पाण्डेय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई.इस रैली का मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था. इस मौके पर फारबिसगंज एसडीओ ने जागरूकता साईकिल रैली का नेतृत्व किया.इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.