फारबिसगंज: मझुआ में बाईक सवार को रोककर रंगदारी मांगना एकयुवक को पड़ा महंगा,ग्रामीणों के सहयोगसे युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
प्रखंड के मझुआ पंचायत में बाईक से अपने घर जा रहे विनोद कुमार विश्वास की बाईक को जबरन रोककर गाली गलौज व रंगदारी मांगना एक युवक को भारी पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले को लेकर मझुआ पंचायत निवासी विनोद कुमार विश्वास ने फारबिसगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया है.