फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा जोगबनी से फ्लैग मार्च निकाला गया.
लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है.भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.ताकि लोगों में भय मुक्त वातावरण बने और मतदाता खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.वही मंगलवार को एसएसबी के जवान व पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला.