चुनार: प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, अहरौरा के बरही गांव में की थी हत्या
अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव स्थित बेचू बीर मंदिर के पास खेत में प्रेमिका की हत्या करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे हत्यारे प्रेमी ने सकतेसगढ़ में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।