मेदिनीनगर (डालटनगंज): विहिप पलामू ने देश में बढ़ती जिहादी मानसिकता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जा एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद, पलामू के द्वारा सोमवार दोपहर 12 बजे उपायुक्त को सौंपा गया। साथ ही उपायुक्त के रूप में पदस्थापना पर पधारे दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को श्रीमद्भगवत गीता भेंट कर एक सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई।