बिलग्राम: मल्लावां में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें हुईं बर्बाद
मल्लावां क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आसमान में काले बादल छाते ही तेज गर्जना शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि होने लगी।करीब 20 मिनट तक चली इस तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं, सरसों सहित अन्य तैयार फसलें ओलों की मार से जमीन