इटावा: मानिकपुर मोड के पास हाईवे पार कर दवा लेने जा रहे रिटायर्ड दरोगा के बेटे को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Etawah, Etawah | Apr 5, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर शनिवार रात इटावा-कानपुर हाईवे पार कर दवा लेने जा रहे रिटायर्ड दरोगा के बेटे गुरवचन को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना से पत्नी, बच्चों समेत स्वजन में कोहराम मच गया। युवक शहर के आईटीआई के पास स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था और शिक्षक बनने की तैयारी में जुटा हुआ था। पुलिस ने रविवार 2 बजे पोस्टमार्टम कराया।