देवगढ़ थाना क्षेत्र में नदी के बढ़ते पानी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, काबिल गांव से 39 ग्रामीणों को सुरक्षित एसडीआरएफ और देवगढ़ थाना पुलिस की टीम ने निकाला,महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
मुरैना। जिले में लगातार बढ़ते नदी के जलस्तर के बीच देवगढ़ थाना क्षेत्र के काबिल गांव में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के घरों में पानी भरने के बाद संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर अपनी पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इनमें महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। अचानक घरों के आसपास और भीतर पानी भर जाने से ग्रामीणों में दहशत और परेशानी का माहौल था।
बताया गया है कि नदी के बढ़ते पानी के कारण गांव के निचले और नदी किनारे स्थित �
Morena, Morena | Sep 6, 2026