किरनापुर: राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की ब्लॉक स्तरीय किरनापुर में बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के साथ युवाओं को सौंपी गई जिम्मेदारिया
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की ब्लॉक स्तरीय बैठक किरनापुर में मंगलवार लगभग प्रातः 11 बजे उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत कई युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में "जाति छोड़ो, समाज जोड़ो" अभियान को और अधिक प