बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सागा गांव में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर घर जा रहे युवक को पीटा, ₹10 हजार लूटे
सदर थाना क्षेत्र के सागा गांव के रास्ते में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाने के बाद घर जा रहे। बदमाशों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उससे 10 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि रौनक पुत्र रामजी, निवासी सुभाष नगर सामरीया का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।