कोल: तेजपुर के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत 1 घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 थाना जवां के तेजपुर के निकट ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार सुबह बुलंदशहर निवासी हरपाल सिंह अपने साथी के साथ अलीगढ़ में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। तेजपुर पहुंचते ही उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद हरपाल की मौत हो गई।