गिरिडीह: क्रांतिकारी युवा मिशु कुमार मंडल के समर्थन में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, टॉवर चौक पर प्रशासन का पुतला दहन
क्रांतिकारी युवा मिशु कुमार मंडल के समर्थन में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, टॉवर चौक पर किया गया प्रशासन का पुतला दहन। असल में गिरिडीह में रविवार को 3 बजे मिशु कुमार मंडल के समर्थन में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के झण्डा मैदान से सैकड़ों की संख्या में युवा एकजुट होकर रैली के रूप में निकले और मिशु मंडल की रिहाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।