बीघापुर: पाटन क्षेत्र में 07 बिजली के पोल से तार चोरी
Bighapur, Unnao | Apr 10, 2026 तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन के बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा पाटन मे चोर बिजली के 7 खम्भों के तार काट कर चोरी कर उठा ले गये । पाटन पावर हाउस से तहसील मुख्यालय के लिए लगभग नई बिजली लाइन बिजली विभाग द्वारा लगाई गई थी । शुक्रवार की रात चोरो ने पाटन गांव के दक्षिण दिशा की तरफ तालाब के पास से खेतों मे लगे सात खम्भों के लगभग 300मीटर तार काट कर उठा ले गये ।