गोविंदगढ़: रामगढ खाटूश्याम मंदिर में भक्ति का रंग: नेत्र शिविर से सेवा और जागरण-बाइक रैली से गूंजेगा रामगढ़
रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर रामगढ़ में इन दिनों भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पाँच दिवसीय वार्षिकोत्सव के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो उठा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे उत्सव की शुरुआत सेवा कार्य के साथ हुई, जब यहां विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।