खंडवा: 22 लाख के 123 मोबाइल बरामद... मालिकों को बुलाकर पुलिस ने किए वापस
खंडवा पुलिस के SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन सहयोग में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये कीमत के 123 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। वहीं वर्ष 2026 में अब तक कुल 274 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 46 लाख रुपये है, रिकवर कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं।