छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 3 बजे बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल स्कूल परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विनायक गोयल के करकमलों से कुल 144 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।