डूंगला: बड़ी सादड़ी में स्काउट-गाइड शिविर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ बड़ी सादड़ी और जिला मुख्यालय द्वारा माहेश्वरी समाज के पंचायती भवन में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। शिविरार्थियों ने वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।