परिहार: सुरसंड बैंक से पैसा निकालने के बाद महिला लापता, परिजन परेशान
परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव की एक महिला पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार महिला सुरसंड स्थित बैंक में अपने खाते से 12 हजार रुपये की निकासी करने गई थी। बैंक से निकलने के बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। महिला के घरवाले चिंतित हैं और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। यदि किसी