श्रीडूंगरगढ़: कालू लिंक रोड पर पिकअप पलटने से 2 लोग घायल, भेजा गया अस्पताल
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे कालू लिंक रोड़ पर करणी नगर के पास शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास एक दूध से भरी पिकअप पटल गई,जिसमे सवार मांगीलाल पुत्र खिराजराम व हरचंद पुत्र मांगू नाथ घायल हो गए। घायलों को अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एम्बुलेंस द्वारा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सको द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।