महोली: महामद नगर में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के महामद नगर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल को गंभीर व्यवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों के द्वारा गंभीर व्यवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।