जलालाबाद: कोयला ज्ञानपुर मे घर के बाहर खड़ी ईको कार चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी ईको कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कोयला ज्ञानपुर निवासी आदेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ईको कार संख्या UP27BE5039 घर के सामने बरेली-फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे किनारे खड़ी थी। 19/20 मई की रात करीब तीन बजे अज्ञात चोर कार चोरी कर ले गए