जौनपुर: जौनपुर में कोटे की दुकानें बनेंगी अन्नपूर्णा भवन, 32 नए भवनों का निर्माण शुरू
सरकारी राशन की दुकानों को अब अन्नपूर्णा भवन में बदला जा रहा है। इस योजना के तहत जिले में 32 नए अन्नपूर्णा भवन विभागीय बजट से बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधा केंद्र के रूप में बेहतर सेवाएं देना है। अब तक जिले में 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 60 अन्य भवनों पर काम चल रहा है। पह