गुरारू: महिमापुर: युवक की संदिग्ध मौत, घटनास्थल से मिला जहरीला पाउडर
Guraru, Gaya | May 14, 2026 महिमापुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विकास कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक स्वर्गीय भोला पासवान का पुत्र बताया गया है। घटनास्थल से जहर जैसा पाउडर मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। वहीं, पत्नी से विवाद होने की भी चर्चा स्थानीय स्तर पर हो रही है।