जलेसर: एटा के जलेसर क्षेत्र के रनौसा में माफियाओं पर FIR, राजस्व टीम से अभद्रता के बाद 2 लोडर छीने गए
Jalesar, Etah | May 10, 2026 एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के रनौसा गांव में अवैध मिट्टी खनन रोकने गई राजस्व टीम से दबंगों ने अभद्रता की। दबंग टीम से दो लोडर छीनकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी । इसी दौरान नामजद सहित आधा दर्जन से अधिक दबंग वहां आ पहुंचे।