पीलीभीत: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शीतलपुर मरोरी जंगल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश शिवम उर्फ सरबजीत गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल