फूलपुर: मेजवां में आशा भोसले के निधन पर आयोजित शोक सभा, संगीत जगत में शोक की लहर
आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में रविवार को दोपहर तीन बजे मिजवां फाउंडेशन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। यह गांव मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी और अभिनेत्री शबाना आज़मी का पैतृक स्थान है शोक सभा में उपस्थित लोगों ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी मधुर आवाज और गाने हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।