झांसी: रक्सा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और अधिकारियों को यातायात नियम व अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, दिलाई गई शपथ
Jhansi, Jhansi | Nov 28, 2024 रक्सा टोल प्लाजा पर यातायात माह की सह संयोजक ट्रैफिक चीफ वार्डन व उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एवं आपात सेवा में वरिष्ठ अग्नि सचेतक प्रगति शर्मा द्वारा टोल प्लाजा पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी व शपथ दिलाने के साथ-साथ आग के प्रकार व आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताये गये।