झांसी: बुंदेलखंड महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन, 110 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
Jhansi, Jhansi | Nov 28, 2024 झांसी में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन बुंदेलखंड महाविद्यालय में गुरुवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे किया गया। जिसमें 110 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिसमें से 10 जोड़ों का निकाह भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी मौजूद रहे।।