झांसी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के मुख्य आरोपी को बचा रही है सरकार
Jhansi, Jhansi | Nov 28, 2024 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग से 15 नवंबर को 10 बच्चे जिंदा जल गए थे। 26 नवंबर तक कुल 18 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। साथ ही 3 अन्य जिम्मेदारों को सस्पेंड किया गया है। वही इस मामले में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है।