मदनपुर: निर्माणाधीन नाला छोड़ने से पंचायत मुख्यालय की बीचली गली बनी मुसीबत, लाखों की योजना अधर में लटकी
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के पंचायत मुख्यालय स्थित बीचली गली में दशम वित्त आयोग की राशि से लाखों रुपये की लागत से बन रहा नाला एवं सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार से हेमचंद प्रसाद मुहल्ला को जोड़