सिकंदरा: इटखुदा गांव में कटहल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इटखुदा गांव निवासी अमर सिंह का पुत्र सोनू ने सुबह