बालोद: बड़ी मां के घर से नाबालिग बेटे ने चुराए 5 लाख, मां ने चोरी की रकम खर्च कर दी, लौटाने से मुकरने पर हुई गिरफ्तार
Balod, Balod | Jul 2, 2026 बालोद पुलिस ने चोरी के मामले में फरार महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोप है कि महिला ने अपने नाबालिग बेटे द्वारा चोरी की गई रकम में से 3 लाख 60 हजार रुपये अपने पास रख लिए और बाद में रकम लौटाने का वादा करने के बावजूद मुकर गई।