कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास और धमकी मामले में वांछित अभियुक्त को कन्हैया बक्सा का पुरवा पनिगौ से किया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास और धमकी मामले में वांछित अभियुक्त को कन्हैया बक्सा का पुरवा,पनिगौ से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार शाम 5.20 बजे जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरविन्द सरोज पुत्र माताफार सरोज निवासी ग्राम कन्हैया बक्सा का पुरवा,पनिगौ थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ है।