बिसौली: मुड़िया सतासी गांव में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Bisauli, Budaun | Jun 27, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के मड़िया सतासी गांव के पास शनिवार को 6 बजे करीब ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक कल्लू और बाइक सवार सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक कल्लू महमूदपुर से बगरेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दो लोग हुए घायल।