बारुन: एटीएम बदलकर 55 हजार की ठगी, मदद के बहाने शातिर ने उड़ाई रकम
बारुण थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बारुण थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव निवासी रामबचन कुमार पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के दौरान यह घटना हुई है।