अनूपपुर: सोमवती अमावस्या पर दैखल में उमड़ी आस्था
महिलाओं ने पीपल पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
अनूपपुर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के ग्राम दैखल में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों एवं पीपल वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर पीपल वृक्ष की परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।