पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की निर्मम हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है.मृतका के भाई ने गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति ने पहले पत्नी को चाकू गोदा,उसकी नाक काटी, फिर गला रेतकर मार डाला। मृतक महिला आरोपी की पहली पत्नी थी।मृतका की पहचान कंचन टोला निवासी गुड़िया कूमारी के रूप में हुई है.