डलमऊ: डलमऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर हुआ घायल
रविवार की सुबह समय करीब 2 बजे डलमऊ पुलिस टीम मकनपुर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान आइटीबीपी गेट के सामने भटानीहार के पास एक संदिग्ध कंटेनर आता दिखाई दिया, उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी