अमरोहा: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में फरार आरोपी महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Apr 3, 2026 अमरोहा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज था। शिकायत के बाद से ही वह फरार चल रही थी और लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी।