पन्ना: पन्ना में उपभोक्ता अधिकार के लिए आवाज, MRP नीति में सुधार हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Panna, Panna | May 18, 2026 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP नीति में सुधार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सामानों की MRP मांग के बजाय वास्तविक 'लागत के आधार पर' तय हो। इसके लिए सख्त कानून बनाने और दवाइयों व इलेक्ट्रॉनिक सामानों के मनमाने दामों पर रोक लगाने की मांग की गई है।