लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना प्रजापति ने पति, सास और ननदों पर दहेज के लिए मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार शादी वर्ष 2012 में हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं था।